स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- शहर का प्रतिष्ठित ग्रुप जो शहर में अपनी अलग पहचान रखता है कल पारिवारिक माहौल में अवार्ड सेरेमनी मनाई गई। जिसमें सतीजा मोटर के मैनेजिंग डायरेक्टर और फाउंडर वीरेंद्र सतीजा ने बताया कि मेरे पास जो भी कर्मचारी आता है वह फिर यही का होकर रह जाता है, क्योंकि मेरे यहां काम करने वाले प्रत्येक सदस्य को पारिवारिक माहौल के साथ-साथ अलग-अलग प्लेटफार्म में काम करने का अवसर मिलता है यहां कार्यरत कर्मचारी 33 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं यही मिशाल है इस ग्रुप की।
पूरी तरह पारिवारिक माहौल में आयोजित कार्यक्रम में नए कर्मचारियों के लिए सीखने का और जज्बे को दिखाने का प्लेटफॉर्म है यहां के पारिवारिक माहौल में अपने हुनर को दिखाने का जलवा ही कुछ और है। ट्रैक्टर इंडस्ट्री में इस डीलरशिप का अलग ही मुकाम है नवंबर माह में 400 ट्रैक्टरों के साथ देश की नंबर वन डीलरशिप निकिश सतीजा के मार्गदर्शन में उपलब्धि हासिल की। शहर की ऐसी पहली कंपनी है इसके कर्मचारियों को फॉरेन ट्रिप से हर साल नवाजा जाता है जिसकी तारीफ हर परिवार करता है।

अवसर पर महिंद्रा ट्रैक्टर के जोनल हेड रमेश राठौड़, एरिया मैनेजर हितेश सातपुते, टेरिटरी मैनेजर प्रद्युम्न त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस ग्रुप में हाल ही में सर्विस में भी एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है, जो की एक बड़ी मिसाल है सर्विस जोनल हेड जावेद जी, स्टेट रेट संजय जी और टेरिटरी मैनेजर मयंक मिश्रा इस अवार्ड सेरेमनी के साक्षी बनें।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








