स्टेट डेस्क – मध्यप्रदेश के किसानों को 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसका रविवार को ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना मध्य क्षेत्र में सबसे पहले लागू की जाएगी। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा।

सीएम डॉ. यादव भोपाल में आयोजित किसान सम्मान आभार सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार इस बजट में किसानों को सोलर पंप के माध्यम से बिजली के झंझट से मुक्त करने एनर्जी उत्पादन करने वाले किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी।

बता दें कि अभी खेतों में बिजली कनेक्शन लेने पर किसानों को सालाना 7 हजार 500 रुपए रुपए चुकाने पड़ते हैं। सम्मेलन में मुख्यमंत्री को हल बैलगाड़ी और गेहूं की बालिया भेंट की गई।
KBP NEWS.IN
9425391823








