स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- बिल्लियों और मटन मार्केट की दो दुकानों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद प्रशासन द्वारा मटन मार्केट सील कर के 21 दिनों के लिए क्षेत्र से मटन, चिकन और अंडे की विक्री प्रतिबंधित की गई थी। जिसके तहत 4 मार्च को 21 दिन बीत गए हैं। मगर मटन मार्केट में दुकाने खोलने संबधित आदेश अब तक जारी नहीं हो सका है। ऐसे में व्यापारियों द्वारा बीते दिन प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मछली और मटन की दुकाने खोलने की अनुमति देने की मांग भी की गई।

इन सब के बीच छिंदवाड़ा जिले में चिकन और अंडा व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हुआ है। इस प्रतिबंध के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान की बात की जा रही है। व्यापारी बताते हैं कि छिंदवाड़ा जिले में अंडा और चिकन का व्यवसाय करोड़ों का है और 21 दिनों में यह आंकड़ा और बड़ा हो जाता है। बहरहाल पुणे से आने वाली रिपोर्ट के बाद बाजार खुलने की पूरी संभावना है आजकल में मटर मार्केट पर लगा प्रतिबंध हट सकता है..!

गौरतलब है कि देश में पहली बार बिल्लियों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए। जिसके चलते केंद्रीय एजेंसी भी अलर्ट मोड़ पर है। केंद्रीय एजेंसी द्वारा जिला प्रशासन को विशेष एहतियात बरतने आदेश जारी किया गया था। ऐसे में प्रशासन द्वारा भी संक्रमित क्षेत्र को 21 दिनों के लिए सील करने सहित दस किमी क्षेत्र को सर्विलेंस में रखने आदेश जारी किया गया। हालांकि मंगलवार तक 21 दिन होने के बाद भी मटन मार्केट खोलने संबंधी निर्णय नहीं हो सका। जिसके पीछे का कारण दोबार भेजे गए सैम्पल की रिपोर्ट अब तक नहीं आना बताया जा रहा है। रिपोर्ट आने के साथ ही वर्तमान की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391923

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    19 + 15 =