स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग एवं जनजागरण के उद्देश्य से छिंदवाड़ा से प्रारंभ हुई 551 किलोमीटर की दिव्य पदयात्रा का आज चमत्कारी श्री माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, नलखेड़ा धाम में समापन होगा। 12 नवंबर को छिंदवाड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह 15 दिवसीय पदयात्रा विभिन्न जिलों एवं महानगरों से होते हुए माँ के दरबार पहुची।
यात्रा का प्रमुख उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने की मांग को जन-जन तक पहुँचाना एवं इस विषय पर व्यापक जनजागरण करना था। पदयात्रा के आयोजक अखिल सूर्यवंशी एवं अजय सूर्यवंशी तथा निवेदक गोलू वर्मा, कमलेश वर्मा एवं मित्र मंडल रहे।
यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों एवं महानगरों में धार्मिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, गौ रक्षक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा का समापन, संकल्प का नहीं…
आज मां बगलामुखी धाम में माता का श्रृंगार, महाआरती एवं हवन सहित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजकों ने कहा कि 551 किलोमीटर की पदयात्रा का समापन हो रहा है, लेकिन गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने का संकल्प और गौ संरक्षण के लिए जनजागरण का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
KBP NEWS.IN
जाहिद खान
9425391823









