स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर नगर के सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विवेक बंटी साहू की उपस्थिति में युवा मोर्चा जिला महामंत्री योगेंद्र प्रताप राणा के नेतृत्व में चिल्ली मालवीय मित्र मंडल व उनके सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त सदस्यता कार्यक्रम श्री राणा लाॅन में आयोजित हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक नत्थन शाह, टीकाराम चंद्रवंशी, सिवनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, युवा नेता सुनील परतेती, युवा मोर्चा जिला महामंत्री योगेंद्र प्रताप राणा, जिला मीडिया प्रभारी सचिन चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी अर्पण मेद, आइटी प्रभारी रिंकु साहू, बर्गेश पटेल, संतोष यादव, गोपाल मालवी, जया पटेल, अनिता शर्मा, जमील खान, बंटी शर्मा, दिनेष यादव, संदीप चन्द्रवंषी उपस्थित थे ।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि यह एक पार्टी नहीं परिवार है वही कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता व किसानों को कर्जमाफी का छलावा किया गया । जिसका परिणाम आज आपके सामने है।
भाजपा नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है आज हम मंच पर बैठे हैं आप अच्छे से काम करे तो कल आपकी भी बारी मंच पर बैठने की होगी ।
पूर्व विधायक नथनषाह कवरेती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में काम करने वालों को हमेशा पूछा जाता है यह वंषवाद आधारित पार्टी नहीं है । कार्यक्रम का मंच संचालन सचिन चौरसिया व आभार प्रदर्शन शैलेन्द्र पटेल ने किया ।

इन युवाओं ने ली सदस्यता

रामनारायण सराठे कांग्रेस नगर के पूर्व प्रचार सचिव, प्रीतम कुशवाह, अरुण परतें, अस्सू भाई, अल्लु भाई, अमन गोदरे, सुमित यादव, मनीष यादव, पप्पू प्रजापति, मुकेश पटेल, सोनू उईके, मयंक डिंडोरे, संदीप सल्लाम, नीरज मालवीय, पंकज विश्वकर्मा, कुणाल चैहान, रत्नेश कहार, भविष्य कच्छ, पंकज मालवीय, शिव कहार, विशाल सिंगारे, मनोज लौट, शुभम त्रिपाठी, गोलू विश्वकर्मा, अन्नु कुशवाह, प्रेम यादव, अजय यादव, सागर यादव, गगन साहू, निलेश चंद्रवंशी, विक्की पाल, सुमित रघुवंशी, राहुल विश्वकर्मा, हिमांशु डेहरिया, समर्थ अग्रवाल, सत्यम साहू, संदीप बरमैया, सौरभ पटेल, मुकेश यादव, गणेश डेहरिया, राजा यादव, संदीप कुशवाह, रियाज भाई, पवन वर्मा, सोनू उईके, राहुल सोनी, पारस साहू, अर्पित सराठे, शाहिद खान, आशीष तिवारी, सचिन सोनवाने, नितेश मसकोले, राहुल सोनी सहित अन्य सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।

आपका पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर…
मध्यप्रदेश के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen + thirteen =