प्रदेश में पहले से ही शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है युवाओं में अपने भविष्य की चिंता साफ दिखाई दे रही है तो इधर अतिथि शिक्षक संघ भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। क्योंकि इन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया है ऐसे में लगभग 70 अतिथि शिक्षकों ने अब तक आत्महत्या कर ली है वहीं 70 हजार अतिथि अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं
स्टेड डेस्क/ छिंदवाड़ा- प्रांतीय आह्वान पर पूरे मध्य प्रदेश के साथ-साथ छिंदवाड़ा जिले में भी अतिथि शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
संबंध में जानकारी देते हुए अतिथि शिक्षक संघ छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष सन्तोष कहार ने बताया की विगत 13 वर्षों से लगभग 70000 हजार अतिथि शिक्षक बहुत कम मानदेय पर अपनी सेवाएं शासकीय विद्यालय में दे रहे हैं जिनको प्रतिवर्ष सत्र समाप्त होने से पहले या उसके पश्चात सेवा से पृथक कर दिया जाता है अतिथि शिक्षकों के 13 वर्ष सेवा देने के बाद भी अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु प्रदेश सरकार ने कोई नीति नहीं बनाई, जिससे प्रदेश भर के हजारों अतिथि शिक्षकों के परिवार पर आर्थिक संकट छाया हुआ है एवं उनकी जिंदगी और भविष्य अंधकारमय है। प्रदेश भर में लगभग 70 अतिथि शिक्षको ने मजबूरी बस आत्महत्या के कदम उठा चुके है एवं अकाल मृत्यु को प्राप्त हो गए हैं। अभी तक सरकार द्वारा इन अतिथि शिक्षकों को स्थाई नहीं करने की दशा में अतिथि शिक्षकों के परिवार का पालन पोषण दूभर हो गया है वही अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण और मांगों को पूर्ण करने के लिए प्रदेश के अनेक विधायक गण , मंत्री गणों और सांसदों ने भी पत्र लिखकर अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण करने का समर्थन किया है।
श्री कहार ने यह भी बताया है कि अतिथि शिक्षकों का 12 माह का सेवाकाल स्थाई पद व मासिक वेतन प्रदान किया जाये। अतिथि शिक्षकों को पात्रता परीक्षा के साथ अहर्ताकारी अंक 30 से 40% प्रदान कर 2012 में गुरुजी की भांति परीक्षा लेकर रखे जाएं अप्रशिक्षित अतिथि शिक्षकों को ऑपरेशन क्वालिटी के माध्यम से एनआईओएस के द्वारा प्रशिक्षित किया जाए जो अतिथि शिक्षक 3 सत्र से अधिक सेवा देकर स्थानांतरण या पद पूर्ति होने पर सेवाएं से बाहर हो गए हैं उन्हें पुनः सेवा में लाकर लाभ प्रदान किया जाए इस प्रकार आज संपूर्ण प्रदेश के समस्त जिलो में अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों को सरकार तक पहुंचाते हुए निराकरण करने की मांग की मांगे पूरी नहीं होने पर आने वाले दिनों में अतिथि शिक्षक संगठन बृहद आंदोलन करने को मजबूर होगा।
ख़बर संकलन:- जफ़र अली (फ़ोटो पत्रकार)
आपका पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर…
मध्यप्रदेश के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823








