स्टेड डेस्क-अब सेहद पर शुल्क लगेगा.! इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान परिसर में अब प्रेक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को 50 रुपए महीना शुल्क देना होगा. इसके साथ ही मैदान में सुबह और शाम को घूमने आने वालों को भी शुल्क लगेगा, फ़िलहाल यह फ़रमान खिलाड़ियों के लिए लाज़मी हो गया है.


इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान (शुक्ला ग्राउंड) में पैदल घूमने वालों को भी मासिक शुल्क लगेगा. वहीं उन खिलाड़ियों को भी मासिक शुल्क देना पड़ेगा जो यहां प्रेक्टिस करते हैं. बीते कुछ दिनों से सुबह शुक्ला ग्राउंड के चौंकीदार द्वारा लोगों को यह जानकारी दी जा रही है, कि ऊपर से आदेश है?


इधर एक और फ़रमान विभाग और खेल संघों ने भी जारी किया है. जिसमें
खेल एंव युवा कल्याण विभाग व खेल संघों के बीच बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि , जो भी खिलाड़ी प्रेक्टिस के लिए आयेंगें उन्हें 50 ( पचास रुपये ) मेन्टेनेंस चार्ज के रूप में अनिवार्य रूप से देना होगा. यह राशि आप सीधे खेल एंव युवा कल्याण के आफिस में जमा कर सकते हैं , सभी खिलाड़ियों का कार्ड बनेगा, कार्ड दिखाने के बाद ही हाल में एंट्री दी जावेगी. हालाकि विभाग के इस फैसले से कई खिलाड़ियों में रोष व्याप्त है उनका मानना है कि पहले व्यवस्था मुहैया कराई जाए, उसके बाद शुल्क वसूला जाए.

इधर इस मामले में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रामराव नागले ने बताया कि यह व्यवस्था शासन की गाईडलाईन के अनुसार बनाई गई है, उन्होंने कहा कि गाईडलाईन में यह प्रावधान है. अन्य कई जिलों में यह शुल्क बहुत ज्यादा है हमने छिंदवाड़ा में मिनिमम रखा है. एकत्रित शुल्क का मेंटनेंस में इस्तेमाल होगा.

आपका अपना पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर…
मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    three × 2 =