स्टेड डेस्क/बिछुआ- कोरोना काल जैसी महामारी के चलते बिछुआ ब्लॉक के मुंगनापार में चेक पोस्ट बनाया गया है. जहां महाराष्ट्र से आने वाले सभी यात्रियों की जाँच कर नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश दिया जाना है. चिंता की बात तो ये है कि प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इधर छिंदवाड़ा में भी तादाद बढ़ रही है. दूसरी तरफ जिले से सटे महाराष्ट्र प्रान्त में लगातार कोरोना विस्फ़ोट जारी है. ऐसे में यदि महाराष्ट्र से आवागमन में लापरवाह रवैय्या रहा तो प्रदेश सहित जिले में भी स्थिति कंट्रोल से बाहर जा सकती है.
लेकिन इस चिंताजनक समय मे भी कुछ नोकरशाहो को आपदा में भी अवसर दिखाई दे रहा है. लालसा की हद तो ये है कि इस चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारी ही कमाई में जुट गए हैं.? और जांच किये बिना पैसा लेकर सैकड़ों लोगों को प्रवेश दे रहे हैं,? जो चिंतनीय तो है ही, गंभीर भी है. इनकी यह करतूत प्रशासन की मेहनत पर पानी फेरने के लिए काफी है….

आपको बता दें, कि यहां तैनात एम पी डब्ल्यू मोहन डोंगरे जो कि खमारपानी स्वास्थ केन्द्र मे पदस्थ है, इसके द्वारा यात्रियों की जांच को छोडकर अवैध वसुली की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मुंगनापार चैक पोस्ट मे सब्जी के वाहन चालको से 100-200 रुपये की अवैध वसुली की जा रही है. जिसका विडियो भी वायरल हुआ है. बता दें कि अतिआवश्यक सेवा के तहत सब्जी वाहन नागपुर मंडी जा रहे है. स्थिति यह है कि वाहन मालिक वाहनों की क़िस्त भी नहीं निकाल पा रहे हैं. अब ऐसे में इन मजबूरों से भी अवैध उगाही होना कितना सहीं है.? गौर हो कि महाराष्ट्र से वाहनों में कई लोग बेरोकटोक परिवहन कर रहे हैं. ऐसे में संक्रमित लोगों के भी जिले में प्रवेश से इंकार नहीं किया जा सकता. वीडियो में साफ है कि उक्त कर्मचारी वाहन चालकों से 100 से 200 रुपये दे कर जाने की बात कर रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे वाहन चालक से पैसे लेकर रख रहे हैं. वे वाहन चालक से ज्यादा पैसों की मांग कर रहे हैं, मगर वाहन चालक कहता है कि भाड़ा नहीं मिला आज सौ रुपए रख लो…? मतलब साफ है कि इस चैक पोस्ट पर उगाही पूर्व से चल रही है. यहां इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जब सब्जी के वाहनों से पैसे वसूले जा रहे हैं तो अन्य संदिग्ध वाहनों को भी पैसा लेकर छोड़ दिया जाता होगा, जिसमें कई लोग बेरोकटोक महाराष्ट्र जाना आना कर रहे हैं?

बहरहाल ऐसी करतूत में सामिल कर्मचारियों को सस्पेंड कर मामले की जांच होना जरूरी है. वहीं कड़ी कार्रवाई होने से अन्य संदिग्धों पर भी नकेर कसेगी, जो इस संक्रमण में लापरवाही बरतते हुए उगाही में जुटे हुए हैं.
वीडियो वायरल है, कार्रवाई करना तो दूर-नोटिस देकर निभाई गई ओपचारिकता…?
इस संबंध में विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाँ.निलेश सिड्डाम ने कहा कि, मुझे शिकायत प्राप्त हुई थी की मुंगनापार चैक पोस्ट पर अवैध वसुली की जा रही है. मामले को लेकर मैने एम पी डब्ल्यू खमारपानी मे पदस्थ मोहन डोगरे को 3 दिवस मे कारण बताओ नोटिस जारी किया हूँ. तो साफ है कि कार्रवाई की यह ओपचारिकता बताती है कि अधिकारी इस शर्मनाक मामले को लेकर कितने गंभीर हैं.?
बिछुआ से मनोज साहू की रिपोर्ट

आपका अपना पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर…
मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823








