स्टेड डेस्क- चेक पोस्ट पर पैसे लेकर वाहन छोड़ने का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था. इस मामले की ख़बर को KBP NEWS ने प्राथमिकता से जारी किया था. ख़बर का असर यह हुआ कि संबंधित अधिकारी को CMHO ने तत्काल निलंबित कर दिया है… KBP NEWS की विश्वसनीयता एक बार फिर साबित हुई है.

27 मार्च के जारी ख़बर

दरअसल मामला 26 मार्च का होना बताया गया है जब कोरोना संक्रमण की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए महाराष्ट्र सीमा पर प्रशासन ने चेक पोस्ट लगाई है. इन्हीं में से एक बिछुआ ब्लाक के मुंगनापार में भी चेक पोस्ट बनाई गई है. यहां तैनात अधिकारी मोहन डोंगरे, जो कि स्वास्थ्य विभाग में M.P.W. के पद पर हैं, इनके द्वारा इस चेक पोस्ट पर सब्जी के वाहनों से पैसे ले कर मप्र में प्रवेश देने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कोरोना काल मे भारी लापरवाही और आपदा में अवसर तलाशने सहित कोरोना के तहत मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश हेतु जारी नियमो का घोर उलंघन स्पष्ट होता है. शासन की कोरोना गाईडलाईन के विरूद्ध कृत्य के इस मामले को हमने गत दिवस 27 मार्च को प्राथमिकता से उठाया था और शासन प्रशासन को इस गंभीर मामले से अवगत कराया था.

Cmho द्वारा जारी निलंबन आदेश


प्रशासन ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, वायरल वीडियो को आधार बनाकर उक्त अधिकारी को प्रथम दृष्टि से दोषी मानकर 27 मार्च को ही निलंबित किये जाने के आदेश जारी किए है. यह आदेश CMHO द्वारा जारी किए गए हैं.

KBP NEWS की पूरी टीम, सहयोगियों और साथियों को बधाई. कामना करते हैं कि भविष्य में भी खोजी पत्रकारिता के माध्यम से शासन प्रशासन का सहयोग करते रहेंगे. हम अपने सुधि हज़ारों पाठकों के भी आभारी हैं, जिनके प्रेम और विश्वास की बदौलत KBP NEWS उत्तरोत्तर प्रगति के शिखर की ओर अग्रसर हैं…🙏…

आपका अपना पसंदीदा और लोकप्रिय KBP NEWS जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफार्म पर…
मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    eleven + three =