स्टेड डेस्क – मध्यप्रदेश में बढ़ते बिजली, पेट्रोल, डीज़ल और सभी खाद्य सामग्री के दामों को लेकर आज छिंदवाड़ा के फवारा चौक पर शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस संगठन का संयुक्त हल्ला बोल कार्यक्रम हुआ। जिसमें सैकड़ों की तादाद में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली के बिलों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश में घरेलू उत्पादों से लेकर पेट्रोल-डीजल यहां तक कि बिजली के बिलों के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर जहां एक ओर आम आदमी पर कमरतोड़ महंगाई की मार पढ़ रही है, वहीं इसके विरोध में छिंदवाड़ा कांग्रेस भी प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबद्ध होती नजर आ रही है, इसी के चलते आज कांग्रेस के विभिन्न अनुषांगिक संगठन छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक पर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली के बिलों की प्रतियों को जलाया है। कांग्रेसियों ने साफ तौर पर प्रदेश सरकार को चेताया है, कि यदि समय रहते प्रदेश सरकार ने बढ़ती महंगाई को रोकने और कम करने के लिये कोई कारगर कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी…
इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज शुक्ला, राशिद खान, आरिफ ठाकुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष किरन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
आपका अपना लोकप्रिय KBP NEWS और चाणक्य केसरी TV जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफॉर्म पर… मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं तहसील में संवाददाता हेतु संपर्क करें-9425391823








