स्टेड डेस्क- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड में बीते 13 दिनों से चल रहे आदिवासी आंदोलन ने करवट ले लिया है, गुस्साए आदिवासी जहां भाजपा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में लगे हुए थे वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन की तैयारी में जुट गए हैं। आखिर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन में विपक्ष में बैठी कांग्रेस के खिलाफ आंदोलनकारियों में रोस क्यों आया..? यह सवाल अब खड़ा हुआ है। आखिर क्यों आंदोलनकारी आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ उतर आए हैं..? क्या वजह है जो आदिवासियों ने कमलनाथ का पुतला दहन करने का मन बना लिया है। जिसके लिए भारतीय गोंडवाना पार्टी के तामिया अध्यक्ष कलीराम कावरेती ने पुतला दहन की परमिशन का आवेदन अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।

आगामी 9 जुलाई को कमलनाथ का पुतला दहन करने की अनुमति मांगी गई है दरअसल आदिवासी समाज इस बात पर खफा है कि बीते 13 दिनों से समाज के लोग तामिया में आंदोलन पर बैठे हुए हैं और आदिवासियों के वोट पर लगातार 45 साल से राजनीति करने वाले नेता कमलनाथ अब तक इस आंदोलन को समर्थन देने नहीं पहुंचे हैं आदिवासी समाज में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि ना ही कमलनाथ और ना ही सांसद नकुल नाथ अब तक प्रदर्शन में समर्थन देने पहुंचे। इसके विपरीत अपना जिला छोड़कर वे नेमावर की घटना पर दुख व्यक्त करने और समर्थन देने पहुंच गए..? लेकिन जिले में हो रहे आंदोलन की अनदेखी कर रहे हैं..? सूत्रों के मुताबिक छिंदवाड़ा जिले का आदिवासी समाज कमलनाथ के इस व्यवहार को लेकर नाराज हैं इसी के चलते पुतला दहन की तैयारी की जा रही है समाज के लोगों का मानना है कि हमें सिर्फ वोट बैंक समझा जा रहा है और विपत्ति के समय हमें छोड़ दिया जाता है।


भारतीय गोंडवाना पार्टी के अनुसार आदिवासी बाहुल्य वि.ख.तामिया के ग्राम मडालढाना पं.लहगडुआ जिला छिंदवाड़ा म.प्र.मे एक आदिवासी परिवार मे शादी समारोह के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा द्वारा भोजन कर रहे लोंगो के पत्तलो को जूते भरे लात मारना, जाति सूचक गंदी-गंदी गालियां देना, कलस व दुल्हन को जूते भरे लात मारना जैसे अशोभनीय अमानवीय कृत्य करने के पश्चात, आज तक पुलिस प्रशासन ने प्रीति मिश्रा पर एफआईआर दर्ज नही किया। जबकि परिवार के लोग कई बार पुलिस थाना जाकर एफआईआर लिखवाने की पूरी कोशिश की। लेकिन प्रीति मिश्रा पर एफआईआर नही हुई। विगत 13 दिनो से आदिवासी समाज का लगातार अनिश्चितकालीन धरना पुलिस थाना तामिया के सामने चल रहा है।

उक्ताशय के आरोप लगाते हुए पार्टी के लोगों ने बताया कि गत 02/07/2021 दिन शुक्रवार को समाज के समस्त संगठनो के द्वारा ग्रहमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमे पुलिस द्वारा प्रीति मिश्रा पर तो एफआईआर नही किया गया, लेकिन पुलिस द्वारा न्याय मांगने वाले आदिवासियों पर उल्टा केश बना दिया।
कहा कि आदिवासियों के साथ हुये अन्याय अत्याचार को लगभग 2 माह हो चुके है किन्तु म.प्र.सरकार मे विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मौन बने रहना दर्शाता है कि आप आदिवासियों के हितैषी नही हो, जबकि छिंदवाड़ा मे जिस आदिवासी समाज के वोट बैंक के दम पर 40-45 सालों से छिंदवाड़ा व मध्यप्रदेश मे राज किया ,आज समय आने पर उस समाज की धर्म-संस्कृति को अपमानित करने वालों पर कमलनाथ चुप क्यों है..? इसलिए पूरे आदिवासी समाज के संगठनो ने तय किया है कि 9 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को पुलिस थाना तामिया के सामने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष नेता म.प्र.सरकार कमलनाथ का पुतला दहन किया जायेंगा।

भारतीय गोंडवाना पार्टी और सर्व आदिवासी समाज ने आदिवासी समाज के मान-सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा के लिए व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण हो रहे पूतला दहन मे सर्व आदिवासी समाज को आंमत्रित किया है।

आपका अपना और विश्वसनीय KBP NEWS और चाणक्य केसरी TV जल्द आ रहा है डिजिटल प्लेटफॉर्म पर… मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला तहसील में संवाददाता के लिए संपर्क करें-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    9 + seventeen =