पूरे देश सहित बुरहानपुर जिले में भी संत पुजारी समाज एक हो चुका हैं और अब दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र भी भेजा हैं…
स्टेड डेस्क/ बुरहानपुर- जिले में भी संतों में आक्रोश की लहर देखने को मिली, जहां पूरे देश में संत पूजारीत समाज एक हो चुका है, वहीं बुरहानपुर जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है, जिस प्रकार हरीद्वार में 13 अखाडों के प्रमुख संत नरेंद्रगीरी महाराज ने आत्म हत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, उससे आक्रोशित संत पूजारी समाज द्वारा इसे आत्महत्या ना मानते हुए, हत्या बता रहे है….वहीं इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे हैं….
जानकारी देते हुए संत पुजारी समाज के जिलाध्यक्ष नर्मदागीरी महाराज ने बताया कि इस घटना को लेकर बुरहानपुर संत पुजारी समाज ने प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भी भेजा हैं, जिसमें कार्यवाही की मांग की गई हैं. वहीं स्वर्गीय नरेंद्रगीरी महाराज को श्रद्धांजली अर्पित कर 2 मिनट का मौन भी रखा…
दरअसल स्वामी नारायण मंदिर में जिलेभर के संत पूजारी समाज एकत्र होकर संतों के बारे में चर्चा की. वहीं हरीद्वार में हुई घटना के बारे में भी चर्चा की गई. चर्चा में नर्मदागीरी महाराज ने कहा कि संत तो मोह माया को त्याग कर ही संत बनता है. फिर ऐसा क्या आवश्यकता पडी की किसी संत को आत्महत्या करने जैसा कदम उठाना पड सकता हैं…? और जो कि इस देश के सबसे बडे संतों में से एक थे.
करीब 13 अखाडों के प्रमुख संत नरेंद्रगीरी महाराज सभी को साथ लेकर चलते थे और कभी क्रोध नहीं करते. ऐसे संत कभी आत्महत्या नहीं कर सकते. इसके पीछे कुछ ना कुछ मामला जरूर है इसके लिए पूरा संत समाज इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग करता है. वहीं जो भी इसमें दोषि हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि आने वाले समय में संतों को इस प्रकार की विकट परिस्थितीयों से ना गुजरना पडे.
KBP NEWS बुरहानपुर से सहयोगी गोपाल देवकर की रिपोर्ट…








