स्टेड डेस्क/मंडला- मण्डला पुलिस द्वारा जिलें में अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार अभियान चलाते हुए सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके चलते आज सुबह विश्वसनीय मुखबिर से चौकी हिरदेनगर पुलिस को सूचना मिली, कि 02 व्यक्ति हाईवे से एक काले रंग की यामाह कम्पनी की R15 मोटर सायकल में बिछिया से मंडला की ओर आ रहें है। चौकी प्रभारी द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी हिरदेनगर को तत्काल नाकाबंदी कर कार्यवाही करने के लिये निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी मंडला, थाना प्रभारी महाराजपुर रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कामेश धुमकेती द्वारा अपनी टीम के साथ शासकीय वाहन से मण्डला बिछिया हाईवे रोड़ पर सुकतरा मुरूमखाप की ओर रवाना हो कर, ग्राम मुरूमखाप तालाब के पास रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर तस्दीक हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिया जाकर घेराबंदी की गई। जो 08.30 बजे बिछिया की ओर से मुखबिर के बताये अनुसार हुलिया के दो व्यक्ति एक काले रंग की यामाह कम्पनी की R15 मोटर सायकल से आते दिखे। जिनकी मोटर सायकल में बीच में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी दिखी जिसमे से पीछे बैठा व्यक्ति दूर से पुलिस को देख कर मोटर सायकल से कूद कर खेतों में भाग गया तथा दूसरा व्यक्ति मोटर सायकल चालक को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर संदेही ने अपना नाम टेकसिंह उर्फ कृष्णा चक्रवर्ती पिता चंदीलाल चक्रवर्ती निवासी रामनगर शाहनाला पानी प्लांट के पास थाना तिलवारा जिला जबलपुर का बताया तथा मोटर सायकल से कूद कर भागने वाले व्यक्ति का नाम सूर्यांश तिवारी निवासी जेलघाट मण्डला का बताया गया। संदेही के कब्जे से मिले मादक पदार्थ गांजा के 05 पैकेटों कुल वजन 15 किलो ग्राम होना पाया गया। जप्त मादक पदार्थ गांजा की कुल कीमत 1,50000 ( एक लाख पचास हजार ) रूपये तथा जप्त मोटर सायकल की कीमत 1,60000 ( एक लाख साठ हजार ) रूपये है, जो जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका…
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कामेश धूमकेती , सउनि . सुरेश कुमार विजयवार , का.सउनि , रामकृष्ण बघेल , का.प्र.आर. भगवानी मसराम , नरेंद्र पुसाम , मनोज मरकाम ,सलगूराम घावडे चालक प्र.आर. जितेंद्र मर्सकोले , आरक्षक नन्द लाल उईके , विवेक दुबे , मानसिंह परस्ते ,अंशू लाल तेकाम , ज्ञान सिंह मरावी , म.आर. पुष्पलता मरकाम , लीना चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।
मण्डला से विशेष सहयोगी सलीम खान की रिपोर्ट








