स्टेड डेस्क/मंडला/बिछिया- केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का मंडला के मवई पहुंचे। इस दौरान ग्राम सारस डोली में शैलपुत्री मंदिर में चल रहे रामधुन एवं भंडारे के कार्यक्रम में उपस्थित होकर ग्राम के कार्यकर्ताओं एवं जन समुदाय से मुलाकात की। तत्पश्चात मवई बस स्टैंड प्रांगण में जन समुदाय को संबोधित किया।
यहां श्री कुलस्ते ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उज्जवला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को गैस चूल्हे का वितरण किया। गैस एजेंसी के ग्रामीण गैस वितरक को सभी ग्रामीण महिलाओं को इसका लाभ देने को कहा। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत कहा कि 2022 तक सभी पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास का लाभ आवश्यक रूप से दिया जाएगा। हर गरीब परिवार के लिए एक सुंदर घर होगा। नल जल योजना के तहत हर घर में उपयोग के लिए शुद्ध पानी की आपूर्ति 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके तहत भी उन्होंने नल जल के विस्तार की बात कही। उन्होंने कहा कोई भी परिवार अंधेरे में नहीं रहेगा, प्रत्येक परिवार को उसके घर में बिजली की उपलब्धता रहेगी। आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्र मवई में महाविद्यालय की शुरुआत हो चुकी है, इसके लिए भवन निर्माण की राशि का प्रबंध हमने कर दिया है। भूमि का चयन कर शीघ्र ही निर्माण एजेंसी को इसका काम दिया जाएगा। राजस्व संबंधी परेशानियों के निराकरण के लिए हमने तहसील भवन का लोकार्पण भी किया है, अब राजस्व संबंधी कोई भी परेशानी आप यहीं से सुलझा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन भी किया जाना है।
KBP न्यूज़ बिछिया से सहयोगी राकेश पटेल की रिपोर्ट








