स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा- प्रशासनिक महकमे में रिश्वत आम हो गई है. बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहे हैं . ऐसे में आला अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं होती है. तो फिर रास्ता एक ही बचता है, और वह है- “लोकायुक्त”..!

जी हां लोकायुक्त ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के विधानसभा जुन्नारदेव में आज कार्रवाई करते हुए एक प्रशासनिक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है… दरअसल जुन्नारदेव के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के एसडीएम रीडर एनपी मरकाम को लोकायुक्त ने उस समय पकड़ा, जब वे बिजोरी निवासी राजा गढ़ेवाल से संपत्ति विवाद के मामले में 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे. आपको बता दें शिकायतकर्ता राजा गढ़ेवाल ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि, जुन्नारदेव अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एसडीएम के रीडर श्री मरकाम द्वारा संपत्ति विवाद निपटारे के मामले में पैसों की मांग कर रहे हैं…?

पैसों के अभाव में उक्त विवादित मामला लंबित रखा जा रहा था…? उक्त शिकायत पर आज लोकायुक्त टीम ने दबिश देते हुए एसडीएम के रीडर को रंगे हाथों पकड़ा है… समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी…. कागज़ी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि, लोकायुक्त ने आरोपी पर किन धाराओं के तहत कार्यवाई की है…

डिजिटल न्यूज़ चैनल KBP NEWS को, मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता की आवश्यकता है- संपर्क करें
78694-90823
94253-91823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    1 × one =