स्टेड डेस्क/चौरई- विकासखण्ड में कोविड वैक्सिनेशन अभियान के तहत अप्रशिक्षित कर्मचारियों से वैक्सिनेशन करवाया जा रहा है। इन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की ट्रेनिंग भी नहीं दी गई है। शासन की गाइड लाइन के मुताबिक एएनएम से ही वैक्सीन लगाने का काम करवाया जा सकता है। लेकिन विकासखंड में टारगेट पूरा करने के नाम पर नियमों को तार तार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में एएनएम के साथ ही फील्ड के अन्य कर्मचारियों की भी ड्यूटी वैक्सीन लगाने में लगा दी गई है। लक्ष्य पूर्ति के चक्कर में बीएमओ द्वारा पुरुष एमपीडब्लू कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बीते दिनों रामगढ़ में पुरुष एमपीडब्लू ने वैक्सीन लगाई थी,जिसमें बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया था। हालांकि इसके बाद भी बीएमओ लगातार एमपीडब्लू कर्मचारियों को वैक्सीन के अभियान में लगा रहे हैं। जबकि नियमानुसार ट्रेनिंग लेने वाली कर्मचारियों को ही वैक्सीन की जिम्मेदारियां सौपनी है।
बीएमओ की हिटलरशाही…

वैक्सिनेशन के नाम पर बीएमओ द्वारा हिटलरशाही की जा रही हैं। बीएमओ द्वारा एसडीएम के नाम पर आदेश जारी किए जा रहे हैं। जिनमें कर्मचारियों को अवकाश के लिए एसडीएम की अनुमति होने,आवक जावक में कोई भी आवेदन देने की जगह बीएमओ को व्यक्तिगत आवेदन देने के लिए कहा जा रहा है।
कर्मचारियों को चाय,नाश्ता प्रक्षिक्षण का भी फंड नहीं…
आदेश अनुसार वैक्सिनेशन सत्र में प्रति सत्र चाय नाश्ते के लिए 100 रुपए और एएनएम को 300 रुपए देने का प्रावधान है। इसके अलावा डिस्पोजल से लेकर अन्य सामग्री के लिए भी भुगतान करना है। लेकिन अब तक कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है।
KBP NEWS चौरई से सहयोगी मनोज साहू की रिपोर्ट….
डिजिटल न्यूज़ चैनल KBP NEWS को, मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता की आवश्यकता है- संपर्क करें
78694-90823
94253-91823








