श्राद्ध पक्ष तर्पण का हिन्दु संस्कृति में बड़ा महत्व है. पूरे पखवाड़े में तृप्त एवं अतृप्त आत्माओं को तृप्ति प्रदान करने का काम यदि कहीं होता है तो सिर्फ पुण्य सलिला सूर्यपुत्री ताप्ती में….
स्टेड डेस्क – सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर विशेष ख़बर छिंदवाड़ा से है इस ख़बर में हम आपको बताएंगे, छिंदवाड़ा से लगे मुलताई से उदगम हुई मां ताप्ती नदी के बारे में, जहां पुरुषोत्तम श्रीराम ने भी तर्पण किया था….
यूं तो यह स्थान भारत देश के विभिन्न प्रांतो में स्थापित है परन्तु मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से मां ताप्ती का उद्गम स्थल है, जो भू बारह ज्योतिर्लिंगों का एक मात्र दर्शन स्थल है… क्योकि यहां मां सूर्य पुत्री ताप्ती नदी के तट पर भगवान श्रीराम ने स्वंय भगवान विश्वकर्मा जी की मदद से, बारह ज्योतिलिंगो की आकृति उकेरी है…

युग बीत जाने के बाद भी ईश्वर निर्मित बारह ज्योतिलिंगो की आकृति के दर्शन मात्र से लाभ होता है…. ऐसी मान्यता है कि मां ताप्ती में हिन्दुओ के तैतीस कोटी देवी देवता आज भी स्नान, ध्यान करने के लिए आते है… यहां पर भगवान श्री राम ने माता सीता एवं लक्ष्मण के संग अपने पूर्वजो का तर्पण किया था… सूर्यवंश में जन्मी एवं चंद्रवंशी में बिहाई, मां ताप्ती के किनारे रामयुग के अनेक प्रमाण मौजूद है… सीता स्नानागार से लेकर ताप्ती के किनारे जंगलो में बड़ी संख्या में मौजूद सीताफल यहां पर राम के आने के प्रमाण देते है…
आपको बता दें, नौ ग्रहो में श्रेष्ठ सूर्यदेव की पुत्री, न्याय के देवता शनि एवं धर्मराज स्वर्ग – नरक के स्वामी यम की बहन, मां ताप्ती नदी के किनारे जिस भी ज्ञात – अज्ञात व्यक्ति का ध्यान करके उसे मोक्ष दिलाया जा सकता है… ताप्ती में तर्पण यूं तो बारह माह होता है लेकिन पितृ त्रियोदशी तथा पितृमोक्ष अमावस्या को जल मात्र से भी ऐसी समस्त दिवंगत आत्माओ का तर्पण हो जाता है….

आप शारीरिक अथवा आर्थिक रूप से कमजोर है , आप चाह कर भी अपने पितरो एवं पूर्वजो तथा अपने परिवार में दिवंगत आत्माओ के तर्पण के लिए गया, काशी स्थल फाल्गुनी या त्रिवेणी संगम इलाहबाद नहीं जा सकते है तो ऐसे व्यक्तियों के लिए श्राद्ध पक्ष ही नहीं पूरे बारह माह में किसी भी दिन ताप्ती जल को अंजुली में लेकर अपने पितरो एवं पूर्वजो का तर्पण कर सकते है…
गंगा में स्नान का , यमुना के जल आचमन का नर्मदा के दर्शन का जो पुण्य लाभ मिलता है वह मात्र ताप्ती जी के नाम स्मरण से प्राप्त हो जाता है…
KBP NEWS छिंदवाड़ा से सहयोगी कन्हैया विश्वकर्मा की विशेष रिपोर्ट
प्रधान संपादक:- मो ज़ाहिद खान, मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ में संवाददाता एवं समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 78694-90823, 94253-91823








