स्टेड डेस्क- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दशहरा के 1 दिन पहले पुतला दहन हुआ..! भाजपा ने एक दिन पहले ही कर दिया पुतला दहन…? इधर कांग्रेस ने भी फूंका पुतला..! चौंकिए नहीं माजरा दरअसल कुछ और है. यह है उपचुनाव में चल रहे सियासी बयानों का पलटवार… आपको बता दें मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का प्रचार दौर चल रहा है.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कमलनाथ का पुतला दहन

इसके चलते नेताओं के बयानों की बौछार भी अनवरत जारी है. प्रचार में हमेशा की तरह नेता दायरे से बाहर जाकर, पक्ष विपक्ष पर अनर्गल टिप्पणी और असंस्कारित शब्दों के बाण चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक बयान बीते दिन खंडवा लोक सभा चुनाव के प्रचार में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दिए हैं. जिसके बाद भाजपा खेमे में उन पर पलटवार के तीर चल रहे हैं… खंडवा में कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को लेकर एक सभा में कहा कि, “बीडी शर्मा जिस समय, निकर पहनना नहीं जानते थे, उस समय मैं सांसद था…”

   कमलनाथ के इस बयान से जहां खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सीट के प्रचार में जुटे भाजपा के प्रदेश प्रचार प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने कमलनाथ को घेरा, तो वहीं छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने फव्वारा चौक पर कमलनाथ का पुतला दहन किया...  दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कमलनाथ के इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, कमलनाथ का कहने का मतलब यह था कि, जिस समय कमलनाथ 40 साल पहले छिंदवाड़ा से सांसद थे, उस समय बीडी शर्मा का राजनीति में कोई अता पता नहीं था... बहरहाल आरोप-प्रत्यारोप और चुनावी छींटाकशी में नेतागण नवाचार को भूलकर, भारतीय संस्कृति को भी भूलते जा रहे हैं... और इसी श्रृंखला में कीचड़ में पत्थर मारने का दौर जारी हो गया है..!

छिंदवाड़ा में हुए पुतला दहन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, वरिष्ठ नेता ठाकुर दौलत सिंह, मंडल क्रमांक 1 के युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पोफली, क्रमांक 2 अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, युवा नेता विक्रम सोनी सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे….

कांग्रेस ने किया बी डी शर्मा का पुतला दहन

कांग्रेस ने फूंका बी डी शर्मा का पुतला… तो इधर कांग्रेस ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा का पुतला फूंका. जहां एक ओर फव्वारा चौक पर भाजपा ने कमलनाथ का पुतला दहन किया, तो वही अनगढ़ हनुमान मंदिर के सामने कांग्रेस ने सीएम का पुतला दहन किया. कांग्रेस ने यह विरोध प्रदर्शन पांढुर्ना के गांव हिवरासेनाड़वार में बीते दिन एक किसान द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में प्रदर्शन किया है. आपको बता दें यह किसान कर्ज से परेशान था. जिसको लेकर कांग्रेस के पुतला दहन में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ऑक्टे, विधायक नीलेश उइके, विजय चौरे सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिजिटल न्यूज़ चैनल KBP NEWS को, मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं तहसील में संवाददाता की आवश्यकता है- संपर्क करें
78694-90823
94253-91823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    five × 5 =