Ayushman Bharat Project In Madhya Pradesh सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने दिया मध्य प्रदेश में चल रही योजनाओं का प्रेजेंटेशन. वाराणसी में हो रहे इस कान्क्लेव में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं
वाराणसी, भोपाल। मध्य प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना और आवास योजना, कोविड काल में किए गए प्रयासों आदि के संबंध में प्रधानमंत्री को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रेजेंटेशन दिया। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र व राज्य की योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की उन्नति व जनकल्याण के प्रयासों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री के अमूल्य विचार व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नि:संदेह, यह कान्क्लेव मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। वाराणसी में हो रहे इस कान्क्लेव में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं।
सीएम शिवराज ने लगाया पौधा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिदिन पौधरोपण के अपने संकल्प के क्रम में आज वाराणसी, उत्तरप्रदेश के होटल ताज में नींबू का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरा को हरा-भरा एवं समृद्ध बनाने विशेष अवसरों पर पौधारोपण की अपील की। मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है। आयुर्वेद में नींबू के अनेक फायदे बताए गए हैं। नींबू का उपयोग घबराहट सहित पेट से संबंधित विभिन्न रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है।
डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS MP/CG को प्रदेश के सभी जिलों एवं तहसीलों में संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें-9425391823, 7869490823








