स्टेड डेस्क/छिंदवाड़ा/परासिया- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में आज दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जब यहां के कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत परासिया में एक वकील की तलवार और अन्य धारदार हथियारों से दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस घटना में उक्त वकील की स्थल पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वकील रितेश चोरिया का प्रेम प्रसंग तीन-चार सालों से क्षेत्र में रहने वाले चौरसिया परिवार की युवती के साथ चल रहा था और मृतक रितेश चोरिया ने बीते साल उक्त युवती से प्रेम विवाह रचाया था। तब से लेकर आज तक युवती के परिवार वाले मृतक से रंजीत रखते थे, जिसके चलते युवती के भाइयों ने काफी समय से ताक में रहने के बाद, आज जब मृतक रितेश चोरिया, मान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए अपनी कार से पहुंचा, उसी वक्त मौका देखकर धारदार हथियार से रितेश चोरिया की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों भाइयों ने न्यूटन पुलिस चौकी पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद परासिया और न्यूटन पुलिस स्थल पर पहुंची और मृत वकील की बॉडी बरामद की। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

KBP NEWS परासिया से सहयोगी हातम खान की रिपोर्ट

डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS MP/CG को जिलों एवं तहसीलों में संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें- 9425391823, 7869490823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    nine + 9 =