स्टेड डेस्क/चौरई-मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप स्कूल खोलने की अनुमति दी गई थी। मगर कई स्कूलों के प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से स्कूलो का संचालन किया जा रहा है। छिंदवाड़ा के चौरई के कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कुछ ऐसा ही मंज़र दिखाई दिया, जहां स्कूल सरकार के निर्देश का खुद पालन नहीं कर रहे हैं। स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही का बड़ा उदाहरण सामने आया है जहां क्लास रूम में बच्चों को न शोशल डिस्टेंसिग से बैठाया जा रहा है औऱ न ही मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है।

कोविड-19 को लेकर जारी सरकार के किसी भी आदेश का पालन कई स्कूलो कॉलेजो में नहीं हो रहा है। यह लापरवाही तब हो रही है, जब देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। बताते चलें कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा स्कूलों को खोलने के पहले गाइड लाइन जारी की गई थी, जिसके अनुसार स्कूल आने वाले सभी बच्चों को मास्क उपलब्ध कराया जाना जरूरी है, जिससे बच्चों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके। यह आलम शनिवार को 2 बजे देखने को मिला, जब विद्यालय में शिक्षक क्लास ले रहे थे तो उस वक्त न तो शिक्षक मास्क लगाए थे औऱ ना ही बच्चे। यहां शोशल डिस्टेंसिग भी नहीं थी।

समय रहते आला अधिकारियों का इस ओर ध्यान देना जरूरी है। यदि स्कूलों में यही हाल रहा तो कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण के विस्फोट से इंकार नहीं किया जा सकता।

KBP NEWS चौरई से सहयोगी मनोज साहू की रिपोर्ट…

डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS MP/CG को जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें- 7869490823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    13 + eleven =