स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा- म.प्र.पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मीर जाहिद अली एवं के.एस.सेंगर उपप्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को अशोक भोयर के निवास पोला ग्राउण्ड छिन्दवाड़ा में मासिक बैठक हुई जिसमें पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण डाॅ. प्रफुल्ल अशोक भोयर एम.बी.बी.एस. एवं डाॅ.रिचा अशोक भोयर बी.एम.एस.द्वारा लगभग 50 पेंशनरों की शुगर, बी पी इत्यादि का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गयी। बैठक में 3 जनवरी 2022 को भोपाल में एसोसिएशन के द्वारा मंत्रालय का घेराव एवं धरना कार्यक्रम स्थगित किये जाने कारणों की जानकारी दी गयी।

आगामी 22 फरवरी को पुनः मंत्रालय का घेराव एवं धरना कार्यक्रम विचाराधीन हैं। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देने का प्रस्ताव पारित किया गया हैं पेंशनरों को अपने पेंशन एकाउण्ट में पत्नि का नाम जोड़कर संयुक्त खाता बनाने के आदेश की जानकारी दी गई तथा बैंकों से जैसा कि नवम्बर माह में जीवन प्रमाण पत्र हेतु अलग से काउंटर खोले जाते है उसी प्रकार संयुक्त खाते से अतिरिक्त काउंटर खोलने का अनुरोध किया जाना तय किया गया हैं।

बैठक में अशोक भोयर,शरद नामदेव ,आर.के.कराडे , ए.एस.राय, राजेन्द्र सिंह परमार निरंजन भोयरकर , कोमल प्रसाद प्रजापति , एस.ए.पवार , श्रीमति सरला जैन , के.पी.चैरिया , आर.एल.दौड़के , सुमेरचंद्र सिरोलिया, राधेश्याम वर्मा विजय गुर्दे, सोमेश्वर बोरकर, प्रीतम सिंह कछवाहे, एस.के.सोनी , राधेलाल कुल्हार , अब्बास खान , गोपीचंद, रमेश बुनकर , एम.आर.शिवारे, बी.एन.विश्वकर्मा, बी.एस.सदाफल, मो.ईसराइल, शिवनंदन खुदरेजिया , एम.पी.कुरैशी , रामराव,मनोहर सुहागपुरे , एस.के.नादिर , मोहन सिंह , चंदकिशोर विश्वकर्मा , शेख वहीद अंसारी , वकील अहमद खान, नत्थू चांदेकर, एम.टी.हरलें, साहेबलाल पवार अन्य पेंशनर्स बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

KBP NEWS छिंदवाड़ा से सहयोगी अल्ताफ़ खान की रिपोर्ट

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    three × one =