ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में मांगे थे पैसे….
ठेकेदार से मांगे थे 2 लाख 40 हजार रुपए…

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़- छिंदवाड़ा के पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ एसडीओ विजय चौहान और एक सब इंजीनियर को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है… बताया जाता है कि उक्त दोनों अधिकारी छिंदवाड़ा के चंदन गांव निवासी श्री चंद्र चोरियां से रोड साइड के साइन बोर्ड लगाने के टेंडर के रुके हुए बिल के भुगतान के एवज में 2 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी आज दोनों ही अधिकारी एक-एक लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़े गए हैं…. इन्हें जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है टीम की कार्यवाही फिलहाल जारी है….

आपको बता दें दोनो आरोपियों को उनके निवास स्थान क्रमसः टीचर्स कॉलोनी खजरी चौक छिंदवाड़ा एवं रघुपुराम कॉलोनी परतला परासिया रोड छिंदवाड़ा से ट्रैप किया गया है….संबंध में लोकायुक्त डी एस पी ने उक्त जानकारी दी…
इस कार्रवाई में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा, निरीक्षक कमल सिंह उईके,
निरीक्षक नरेश बहरा, आरक्षक अमित मंडल, विजय बिष्ट, अंकित दहिया, गोविंद सिंह राजपूत, महिला आरक्षक लक्ष्मी रजक सामिल थे…

KBP NEWS छिंदवाड़ा से सहयोगी कन्हैया विश्वकर्मा के साथ वीडियो जर्नलिस्ट जफ़र अली की रिपोर्ट….

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twenty + two =