स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। पिछले दिनों जिले में बारिश और ओलावृष्टि की वजह से प्रभावित तामिया और हर्रई ब्लाक के प्रभावित गांवों का दौरा किया। कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि तामिया हर्रई ब्लाक के 40 गांव में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। अब मेरा प्रयास रहेगा कि भोपाल जाकर इनको मुआवजा जल्दी से जल्दी दिलाऊं ।सरकार की तो आदत पड़ गई है सिर्फ घोषणा करो। कमलनाथ ने नई शराब नीति पर सरकार को घेरते हुए कहा-इस दृष्टि से सरकार ने शराब नीति बनाई, लोगों को पिलाओ, नशे में रखो ताकि उनको सच्चाई समझ न आए।

छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार की नई शराब नीति पर तंज कसते हुए कहा कि लोगो को पिलाओ नशे में रखो ताकि उनको सच्चाई समझ न आये। दरअसल बुधवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे हैं जहां उन्होंने तामिया और बटकाखापा की ओला प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

कमलनाथ ने कहा सरकार की तो आदत पड़ गई है घोषणा करने की, अब मेरा प्रयास रहेगा की किसानों को जल्द मुआवजा मिले। कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि तामिया हर्रई ब्लाक के 40 गांव में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है । अब मेरा प्रयास रहेगा भोपाल जाकर इनको मुआवजा जल्दी से जल्दी मिले। सरकार की तो आदत पड़ गई है। सिर्फ घोषणा करो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान सरकार की 2020 की मुआवजा नीति से संतुष्ट नहीं है इसलिए सभी किसानों को नए स्तर से मुआवजा दिया जाना चाहिए।

डिजिटल प्लेटफार्म KBP NEWS को मध्यप्रदेश के सभी जिलों एवं तहसीलों में संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें- 9425391823, 7869490823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    8 − 7 =