स्टेट डेस्क/गुड़ी अंबाडा- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अंतर्गत कोल माइंस क्षेत्र गुड़ी अंबाडा में स्थित मोहन कालरी खदान के पास ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी अंबाडा अंतर्गत मोहन कालरी ओपन कास्ट खदान के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक की स्थल पर ही मौत होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अंबाडा पुलिस और सीआरपीएफ के जवान स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पाया कि एक युवक की इस घटना में मौत हो गई है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृत युवक ट्रैक्टर चालक है या फिर राहगीर। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

शुभम बघेल नामदेव
KBP NEWS गुड़ी

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 × 2 =