स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – चोर चोरी से जाए, मगर हेराफेरी से ना जाए।।
इस कहावत को चरितार्थ करते हुए चोरों ने छिंदवाड़ा के यातायात थाना से चंद कदम की दूरी पर, घर के सामने खड़े एक ट्रक ट्राला को इतनी सफाई से चुरा कर ले गए, कि किसी को भनक भी नहीं हुई । घटना 27 जनवरी की रात लगभग 1 बजे के बाद की बताई जा रही है। चोरों के हौसले तो देखिए यातायात थाना से महज 3 मिनट की दूरी पर स्थित, एक घर के सामने से ट्रक ट्राला चुरा कर ले जाते हैं और ना पुलिस को खबर होती है ना ही रात्रि गश्ती दल को…

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा तालाब के पास होटल साकेत के पीछे भारत ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान है, और इसी दुकान के ऊपर ट्रैक्टर पार्ट्स संचालक और ट्रक मालिक रहते हैं। हमेशा की तरह अपने घर के पास ट्रक ट्राला बीती रात को भी खड़ा किया गया था। लेकिन जब सुबह उठकर देखा तो ट्रक गायब था। ट्रक मालिक परवेज अंसारी ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी और खुद भी ट्रक की तलाश में जुटे। लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी ट्रक का कोई अता पता नहीं चला है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को अब तक ट्रक के कोई भी सुराग हाथ नहीं लगे हैं। आपको बता दें ट्रक ट्राला क्रमांक एमपी 22h 0988 को चोरों ने चुराकर ले गए हैं। फिलहाल ट्रक मालिक और पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

विशेष सूचना- हम इस खबर के साथ ट्रक की फोटो और नंबर अंकित कर रहे हैं। यदि किसी को भी यह ट्रक कहीं दिखाई देता है, या फिर मिलता है, तो ट्रक मालिक परवेज अंसारी, भारत ट्रैक्टर पार्ट्स वाले के मोबाइल नंबर 94246 22358/70 890 22 358 पर सूचना देने का कष्ट करें…

KBP NEWS.IN
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    18 − fourteen =