स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा – बड़ी खबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से है, जहां दूल्हा दुल्हन की कार एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार में सवार सभी 6 लोग घायल हो गए। दुखद बात यह है कि इस हादसे में 10 महीने की बच्ची की स्थल पर ही मौत हो गई। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना छिंदवाड़ा से भोपाल मार्ग पर रैनीखेड़ा की बताई जा रही है।

पेड़ से टकराई दूल्हा दुल्हन की कार
    परासिया के गौतम परिवार की बारात पिपरिया गई थी, शादी के बाद पिपरिया से बारात वापस परासिया लौट रही थी, तभी रास्ते में जिस कार में दूल्हा-दुल्हन सवार थे वह कार एक पेड़ से अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिसमें कार में सवार सभी 6 लोग घायल हो गए हैं। वही तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तो वहीं अन्य घायलों को तामिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक 10 महीने की बच्ची की स्थल पर ही मौत हो गई है। घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीन घायलों की हालत बहुत गंभीर है। इस संबंध में तामिया के मेडिकल ऑफिसर डॉ विजय सिंह ने घायलों के उपचार और एक मौत की पुष्टि की है।

 आपको बता दें, इस हादसे में एक 10 महीने की बच्ची की स्थल पर ही मौत हो गई है। दूल्हा दुल्हन को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें तामिया के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है... हम आपको यहां घटनास्थल के विजुअल दिखा रहे हैं। जिसमें आप देख सकते हैं यह दूल्हा दुल्हन की कार पेड़ से टकराई है। जिसमें स्थल पर ही 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। तो वहीं अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

KBP NEWS की रिपोर्ट
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    8 − 3 =