अब विद्यार्थियों के लिए 19 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
स्टेट डेस्क – राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में विद्यार्थियों के लिए 15 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन वर्तमान में भीषण गर्मी व तापमान में अप्रत्याशित वृध्दि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए, पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
प्रदेश में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए 19 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। अब 20 जून से कक्षायें प्रारंभ होंगी। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
KBP NEWS.IN








