चित्रकला के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थीयों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन…
डीपीएस की ओर से तारे जमीं पर कार्यक्रम का आयोजन…

स्टेट डेस्क/छिन्दवाड़ा-दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से गत दिवस तामिया के पंचायत भवन में क्षेत्रीय विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीएम राईज, सतपुड़ा इंटरनेशनल एवं रेडियेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। तारे जमीं पर टाईटल के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में तीन श्रेणी रखी गईथी। तीनों श्रेणियों के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला पुरस्कार…

प्राथमिक स्तर पर कक्षा तीसरी से पांचवी श्रेणी में अंशिका आमोस(रेडियेन्ट स्कूल) लक्ष्य डेहरिया (रेडियेन्ट स्कूल), और तीसरे स्थान पर रिया भारती (सीएमराईज स्कूल) रही। इसी तरह माध्यमिक कक्षा स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिज्ञासा बाकुरे (रेडियेन्ट स्कूल), द्वितीय स्थान पर आस्था आम्रवंशी (रेडियेन्ट स्कूल), तीसरे स्थान पर संचिता साहू (सतपुड़ा इंटरनेशनल स्कूल) रही। इसी तरह हाई-हायरसेकेन्ड्ररी स्तर पर प्रथम रिया पटेल (रेडियेन्ट स्कूल), द्वितीय स्थान पर तक्ष आम्रवंशी (सतपुड़ा इंटरनेशनल) एवं तृतीय स्थान पर सूर्यकांत उईके (रेडियेन्ट) रहे।

उमड़ पड़ी भीड़…

डीपीएस छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित तारे जमी पर चित्रकला स्पर्धा में दो सौ से अधिक विद्यार्थियोंं ने भाग लिया। इस दौरान सतपुड़ा इंटरनेशनल स्कूल पांडुपिपरिया, रेंडियेंट स्कूल तामिया, सीएम राईज स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों के विद्यार्थी बड़ी संख्या मेंं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सचिव दिनेश साहू, वीरू डेहरिया, बाबा ठाकुर, दिनेश मालवी सहित विभिन्न स्कूल स्टॉफ अनिल केचे, अमित दत्ता सहित अन्य का सहयोग मिला। डीपीएस की ओर से एडमिन धर्मेन्द्र जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।

KBP NEWS.IN
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twenty + ten =