स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा – एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि सभी मंडलों में बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान तथा मोदी सरकार के गरीब कल्याण के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की योजनाओं पर चर्चा होगी। 11 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे पुण्यतिथि मनाई जाएगी एवं सुबह 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

KBP NEWS.IN
जाहिद खान

समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two + 16 =