सीनियर कन्या छात्रावास का मामला…
कक्षा 9 की छात्रा का शव मिला…
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर…
स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा के संयुक्त सीनियर कन्या छात्रावास धरमटेकरी चौकी के पीछे छात्रावास में पढ़ाई करने आई एक छात्रा ने फांसी लगा के आपनी जान दे दी ।
बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा मेनिखापा से छिंदवाड़ा छात्रावास में बीते अगस्त माह में दाखिल हुई थी। वह कक्षा 9वी की छात्र थी । छात्रा अपने दूसरे फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर पढ़ाई करने गई थी । जहां उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी । छात्रावास में कुल छात्रों की संख्या 104 है अभी 85 छात्राएं रह रहीं थीं। सूचना मिलने पर आला अधिकारी कन्या छात्रावास पहुंचे हैं। उन्होंने घटना से जुड़े सभी पहलुओं को देखा है वहीं छात्रा के द्वारा यह कदम क्यूं और कैसे उठाया गया है, इसकी तफ्तीश शुरू की है। फिलहाल छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने को बाद मौत कैसे हुई इसका भी खुलासा हो जायेगा….
KBP NEWS.IN








