छोटे घांस का जंगल और पेड़ जले…

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा के खजरी रोड पर आरटीओ ऑफिस के सामने स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में उस समय बड़ी घटना घटित हुई जब यहां पुलिस जवान फायरिंग अभ्यास कर रहे थे तभी एक चिंगारी से यहां आग भड़क गई और देखते ही देखते लगभग 15 एकड़ में आग फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए यहां मौजूद पुलिस जवानों ने भारी मशक्कत की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका, सूचना पर फायर ब्रिगेड के वाहन भी पहुंचे थे।

आग को काबू करने के लिए कई पुलिस कर्मी एवं फायर ब्रिगेड पहुंची, लगभग 15 एकड़ में लगी आग काबू से बाहर लाख कोशिश के बावजूद भी 15 एकड़ का रकबा जलकर खाक हो गया।
आपको बता दें पुलिस के सैनिकों को ट्रेनिंग हेतु फायरिंग रेंज में लाया गया था। यहां पर आशु गैस के गोले छोड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी, इस बीच अचानक यह हादसा हुआ और आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे बुझाने के लिए तत्परता से सिपाहियों को लगाया गया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान तीन फायर ब्रिगेड फायरिंग रेंज पहुंची, लेकिन आग बुझाने में विफल रहे। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई मगर इस एरिया में लगा पशु चारा और छोटे पेड़ जल गए हैं।

KBP NEWS.IN
जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    seven + 1 =