स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- हज ए मुबारक के मुकद्दस सफर पर जाने वाले हज़रात को सऊदी अरब की करंसी रियाल भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी ने बताया की हज के दौरान यात्रियों को सऊदी अरब में वहां की करंसी की ज़रूरत पड़ती है। रियाल मिलने में दिक्कत होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस तकलीफ से निजात दिलाने हज यात्रियों को गांधी गंज नई आबादी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रियाल मिलेंगे।
रिज़वान कुरैशी ने सभी हज यात्रियों से अपील की है की वे सभी खादिमुल हुज्जाज़ कमेटी के पास अपना पेन कार्ड, कवर लेटर, सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करा दें, ताकि कमेटी द्वारा बैंक से समय पर वेरिफिकेशन कराया जा सके। वेरिफिकेशन की कार्यवाही होते ही कमेटी द्वारा आपको सूचना दे दी जाएगी, ताकि सभी हज यात्री बैंक जाकर रियाल एक्सचेंज ले सकें।
अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने बताया की बैंक द्वारा प्रत्येक हज यात्री को 50 हज़ार रुपए मूल्य के रियाल एक्सचेंज किए जाएंगे। रिज़वान कुरैशी ने बताया की हज पर जाने वाले सभी यात्री पहले पेन कार्ड, आधार कार्ड, कवर लेटर सहित अन्य दस्तावेजों का खादिमुल हुज्जाज़ कमेटी के जरिए वैरिफिकेशन करा लें, ताकि उनका वैरिफिकेशन समय रहते किया जा सके और उन्हें रियाल मिलने में असुविधा का सामना न करना पड़े। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर ख़ादिमुल हुज्जाज कमेटी के हाजी साबिर पटवारी, मोहम्मद मोहसिन, वदूत कुरैशी आदि से संपर्क कर सकते हैं। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी ने बताया की गत वर्ष बड़े शहरों में ही रियाल एक्सचेंज की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे ज़िले से जाने वाले हज यात्रियों को रियाल एक्सचेंज कराने बड़े शहरों का रुख करना पड़ता, लेकिन भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के अथक प्रयासों से ज़िले के हज यात्रियों के लिए छिंदवाड़ा में ही रियाल एक्सचेंज की सुविधा भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा दी गई थी। वहीं खादीमुल हुज्जाज़ कमेटी पिछले कई वर्षों से हाजियों की खिदमत को बखूबी अंजाम देती चली आ रही है।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








