स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त जिले का एकमात्र रंगमंडल नाट्यगंगा के द्वारा आयोजित 45 दिवसीय फिल्म एवं थियेटर एक्टिंग वर्कशॉप के प्रतिभागियां के द्वारा आज मातृ दिवस के अवसर पर पाँच नाटकों के मंचन किए जाएँगे। इन पॉंचों नाटक की कहानियों का मूल विषय माँ पर केंद्रित होगा।
आज शाम ठीक 6:25 बजे इन नाटकों के मंचन तक़ी रज़ा ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज मुख्य भवन, खजरी रोड छिंदवाड़ा में किया जाएगा। इन नाटकों का निर्देशन और लेखन संस्था की पिछल विभिन्न वर्कशॉप से प्रशिक्षित कलाकारों के द्वारा किया गया है। संस्था अध्यक्ष सचिन वर्मा का कहना है कि नाट्यगंगा का उद्देश्य सिर्फ़ कलाकार बनाना नहीं है अपितु पुराने कलाकारों को प्रशिक्षित कर नये निर्देशक और लेखक भी बनाना है। जिससे शहर के दर्शकों को अलग अलग निर्देशकों के नए नए कलेवरों के नाटक देखने का अवसर मिल सके। इन नाटकों का निर्देशन और लेखन अमजद खान, स्वाति चौरसिया, दानिश अली, अर्शिल चिचाम और हर्ष डेहरिया ने किया है। इनमें से अधिकतर लोगों ने पहली बार नाटक का लेखन और निर्देशन किया है। विदित हो कि नाट्यगंगा की 45 दिवसीय फिल्म एवं थियेटर एक्टिंग वर्कशॉप 1 मई से प्रारंभ हुई इन प्रारंभिक 12 दिनों में कलाकारों ने जो सीखा है वे उसे इन नाटकों के माध्यम से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आतुर हैं। विगत एक सप्ताह से सभी नए और पुराने कलाकार इन नाटकों की तैयारी में जुटे हुए हैं। नाटकों में संगीत अमित सोनी और सहयोग सचिन वर्मा, अंकित खंडूजा, अर्पणा पाटकर, नितिन वर्मा, आर्या भारती, कर रहे हैं।
ये कलाकार करेंगे अभिनय
इन पाँच नाटकों में सोनू बानिया, लीलेन्द्र वासनिक, हर्ष बिंझारे, आदित्य राज गढ़ेवाल, कुलदीप विश्वकर्मा, मणिका मालवीय, अदितांश चौरसिया, लक्षिता वर्मा, किंजल साहू, धैविक सूर्यवंशी, फाल्गुनी इंदुलकर, मुग्धा काकड़े, श्रीरज कोल्हे, अदिती राकेश, पूनम बचले, नभ बचले, शांभवी गुप्ता, ओजस्वी सूर्यवंशी, समृद्धि सूर्यवंशी, अवंतिका सिंगपुरे, विराट पाटिल, श्रेया वर्मा, ओजस राजलानी, अनुपमा ठाकुर, अर्णिका जैन, अतुल तिरगाम, रिद्धिमा चोरकर, विहान चोरकर, प्रभदीप सिंग, प्रज्ञा सिसोदिया, प्रियम कपले, स्नेहा सूर्यवंशी, राज सूर्यवंशी, जानवी सनोडिया, युवराज जमोरे, साहिल शाह, रियार्थ सूर्यवंशी, आरोही रत्नाकर, वंशिका गढ़ेवाल, नमन साहू, गुंजन मेटेकर, वंशिका चौरसिया, सार्थक सूर्यवंशी, वरेण्यम नागले, परी नागले, ओम तिवारी आदि अभिनय कर रहे हैं।
KBP NEWS.IN
… संजय औरंगाबादकर
94251 48353








