स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा एसडीएम कार्यालय के पास पटवारी भवन में नक्शा दुरस्त कराने के नाम पर 12000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों दबोचा है. पटवारी के पास से नगद जप्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

जानकारी के अनुसार आवेदक चार गांव प्रहलाद निवासी पांचलाल परतेती को नक्शा दुरस्त करवाना था जिसके एवज में पटवारी रोहित मालवी ने 12 हजार रुपए की मांग की थी इस बात से परेशान आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी. लोकायुक्त ने मामले की जांच करते हुए पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोचा है. रिश्वत में लिए गए नोट के बाद पटवारी के हाथ धुलाए गए जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया. ट्रैप दल में स्वप्निल दास डीएसपी लोकायुक्त, निरीक्षक एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे। तहसील कार्यालय में कार्यवाही अभी जारी है…

KBP NEWS.IN
… जीशान शेख़

संपर्क-9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    fifteen − one =