जिला छिंदवाड़ा माह अप्रैल 2024 सीएम हेल्प लाइन 181 की शिकायतों के निराकरण में इस बार प्रदेश में पहले पायदान पर…
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा मनीष खत्री एवं उनकी टीम के द्वारा प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत मुलाकात कर शिकायतों का निराकरण किया गया….
प्रथम स्थान अर्जित करने पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), समस्त थाना प्रभारी एवं शिकायत शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय छिंदवाड़ा की प्रशंसा की है…
स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही बहु आयामी योजना सीएम हेल्प लाइन 181 के तहत समस्त शासकीय विभागों में आमजन को समय पर सहायता न मिलने की स्थिति में आमजन सीधे सीएम हेल्प लाइन नंबर 181 पर शिकायत कर अपनी समस्या बता सकता है । उक्त शिकायतकर्ता के द्वारा की गई शिकायत को संबंधित विभाग को ट्रांसफर कर उसे जल्द से जल्द निकाल हेतु वरिष्ठ कार्यलयों द्वारा सुपरविजन किया जाता है । इसी प्रकार पुलिस से संबंधित शिकायतों का पूरा लेखा जोखा पुलिस कार्यालय में भी रखा जाता है, जिसमें पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं उनकी टीम के द्वारा प्रत्येक शिकायत का बारीकी से अवलोकन किया गया । साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत मिलकर व फोन पर चर्चा कर उनकी बताई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप छिंदवाड़ा जिला माह अप्रैल 2024 में सीएम हेल्प लाइन के निराकरण में पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व के कारण प्रदेश में शिकायतकर्ता की सीएम हेल्प लाइन शिकायतों का निराकरण कर संतुष्टि पूर्वक बन्द कराने में प्रदेश मे प्रथम स्थान पर रहा है।
उक्त उपलब्धि प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा मनीष खत्री ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), समस्त थाना प्रभारी एवं शिकायत शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय छिंदवाड़ा के उत्साहवर्धन हेतु उनकी प्रशंसा की है।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








