आरोपी- कमल गढ़ेवाल पिता टिक्कू गढ़ेवाल उम्र 40 वर्ष पटवारी हल्का नंबर 5 चकली कला तहसील परासिया जिला छिंदवाड़ा ….
आवेदक – गुलफाम अंसारी पिता गुजुन अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी न्यूटन चिखली जिला छिंदवाड़ा
घटना=22-5-2024
ट्रैप राशि ====7000 रुपए
घटनास्थल=आइसीआइसीआइ बैंक के सामने तहसील परासिया जिला छिंदवाड़ा…
आपको बता दें छिंदवाड़ा में एक महीने में ये दूसरा रिश्वतखोर पटवारी को लोकायुक्त जबलपुर द्वारा रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा है….
स्टेट डेस्क/ छिंदवाड़ा- आवेदक ने अपनी बहन गुन्नार अंसारी के नाम ग्राम चिकली कला में 9000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था जिसकी ऋण पुस्तिका बनवाने के नाम पर पटवारी कमल गढ़ेवाल द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।

आवेदक द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर को की गई। शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 22/05/2024 को परासिया के आइसीआइसीआइ बैंक के सामने आरोपी को 7000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए लोकायुक्त टीम इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार दीवान एवं 5 अन्य सदस्य ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
KBP NEWS.IN
… जीशान शेख़
संपर्क -9425391823








