सीबीआइ ने 10 पर की एफआइआर, लखनऊ-कानपुर, आगरा और गुरुग्राम में ली तलाशी…

प्रोजेक्ट डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी, एनएचआई कंसलटेंट शरद प्रकाश वर्मा, सत्यनारायण अंगुलूरी, अनिल कुमार जैन, बृजेश मिश्रा, प्रेम कुमार सिन्हा और रेजिडेंट कंसलटेंट एनएचआई शुभम जैन को भोपाल स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने सातों अरोपियों को 14 जून तक रिमांड पर भेज दिया है।

स्टेट डेस्क/भोपाल – सीबीआइ ने हाईवे प्रोजेक्ट में रिश्वत लेने वाले एनएचआइ के अधिकारी समेत सातों आरोपियों को भोपाल स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में सोमवार को पेश किया। जहां कोर्ट ने सातों को पांच दिन की सीबीआइ रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआइ आरोपियों के छतरपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा और गुरुग्राम के ऑफिस में तलाशी ले रही है, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।

10 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा…
सीबीआइ ने शनिवार को फोरलेन निर्माण करने वाली कंपनी पीएनसी के कर्मचारियों से 10 लाख रिश्वत लेते एनएचएआइ के जीएम पीएल चौधरी को पकड़ा था। कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में एनएचएआइ कंसल्टेंट और उनके रेजिडेंट इंजीनियर, निजी कंपनी के चार कर्मचारियों सहित 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दस 10 के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

सीबीआइ ने सोमवार को आरोपी प्रोजेक्ट डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल चौधरी, एनएचआई कंसलटेंट शरद प्रकाश वर्मा, सत्यनारायण अंगुलूरी, अनिल कुमार जैन, बृजेश मिश्रा, प्रेम कुमार सिन्हा और रेजिडेंट कंसलटेंट एनएचआई शुभम जैन को भोपाल स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने सातों अरोपियों को 14 जून तक रिमांड पर भेज दिया है।

KBP NEWS.IN

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    thirteen + two =