बंकर के समीप उठ रहा धुंआ, प्रबंधन की लापरवाही से लगी आग…

वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पेंच एरिया की माथनी भूमिगत कोयला खदान के स्टॉक में आग लग गई। इस आग से कोयले का भारी स्टॉक सुलग उठा है। बंकर के समीप धुआं उठ रहा है, प्रबंधन की लापरवाही को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा- दरअसल तापमान बढ़ने और आग की संभावना बढ़ने के बाद भी प्रबंधन ने कोल स्टॉक को हटाने का प्रयास नहीं किया. अब आग लगने के बाद पानी डालकर आग बुझाने का नाकाफी प्रयास किया जा रहा है. इससे आग पर काबू पाने में कठिनाई होगी, वहीं कोयला जलकर खाक हो जाएगा. आग में पानी डालने के बाद तेज धुआं उठ रहा है, जो दूर से दिखाई दे रहा है. आग को स्वतः तापन स्पानटेनियस हीटिंग माना जा रहा है. गौरतलब है कि मजदूर संगठन इंटक ने खदानों में आग की घटनाओं को लेकर प्रबंधन को सुझाव दिए थे. लेकिन इस पर प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया. लगातार खदानों में आग की घटनाएं हो रही है. उरधन, नेहरिया, सेठिया के बाद अब माथनी के स्टॉक में आग लगी है और जिम्मेदार सो रहे हैं.

बहरहाल दो माह के अंदर ये चौथा ऐसा मामला सामने आया है, लेकिन ना स्थानीय प्रबंधन इस ओर ध्यान दे रहा, ना वरिष्ठ अफसर… ? आखिर क्या वजह है कि कोल स्टॉक को आग के हवाले कर करोड़ों का नुकसान कराया जाता है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने बैठे रहते हैं।

KBP NEWS.IN

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    twenty − nine =