स्टेट डेस्क /छिंदवाड़ा – मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आज जिला अध्यक्ष की घोषणा स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भरे मंच से कर दी. आज से छिंदवाड़ा जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता शेषराव यादव होंगे. इस बात की घोषणा स्वयं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा द्वारा छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में आयोजित नामांकन कार्यक्रम के दौरान की गई.

गौरतलब हो कि भाजपा द्वारा छिंदवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी के रूप में जिला अध्यक्ष विवेक साहू को चुनाव मैदान में उतर गया था, जो प्रचंड बहुमत से जीते हैं. इस दौरान भाजपा नेता शेषराव यादव को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया था. तब से जिला अध्यक्ष का पद रिक्त था जिसकी आज भरपाई कर दी गई है.

दरअसल आज सुबे के मुखिया डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करने अमरवाड़ा पहुंचे थे. जहां नामांकन दाखिल करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मंच से यह घोषणा की है और इसी के साथ आज जिला भाजपा को फुल फ्लैश जिला अध्यक्ष मिल गया है…

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 × two =