चौरई में सट्टा और जुंआ का कारोबार चरम पर है। शहर में कई जगह सट्टे की पर्चियां और जुआ के फड़ चल रहे है।

स्टेट डेस्क/चौरई – थाना क्षेत्र में खुलेआम सट्टा और जुआ के अड्डे चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सट्टा और जुआ पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। बताते चले कि कुछ माह पहले चौरई के बगदिरी में पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर स्थानीय थाना टीम ने छापा मारकर हजारों रूपये का जुआ पकड़ा था।

चौरई पुलिस नगर में चल रहे सट्टा कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर धरपकड़ अभियान चलाती है लेकिन कुछ समय बाद यह अवैध कारोबार फिर शुरू हो जाता है। पुलिस की निगाह में भले ही सट्टा कारोबार बंद हो लेकिन हकीकत यह है कि नगर के विभिन्न मुहल्लों के साथ-साथ अब ये गोरखधंधा गांव देहात तक फैल चुका है।

बिषबेल की तरह फैल चुके सट्टे और जल्द अमीर बनने की चाहत में गरीब और मजदूर पेशा वर्ग बर्बाद हो रहे हैं। यहां तक कि बच्चे और महिलाएं भी अब सट्टा लगा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि पुलिस से सेटिंग के चलते और सट्टे में लिप्त लोगों के पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई न होना भी, इस पर रोक न लगने की एक बड़ी वजह है। बहरहाल वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन क्षेत्र में सट्टे का कारोबार बदस्तूर जारी है।

पुलिस पर लग रहे हैं आरोप

क्राइम की दुनिया में लोगों को उतारने वाला सट्टा एवं जुआ खूब फलफूल रहा है। कस्बा सहित तमाम गांवों में यह धंधा फलफूल रहा है जिसके चलते पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं । इस धंधे में युवा पीढ़ी के अलावा बच्चे भी अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।

इन क्षेत्रों में चल रहा गोरखधंधा

कस्बा सहित आसपास के गांव कुण्डा सहित दर्जन भर गांवों में गत कई माह से खुलेआम जुआ के फड़ सज रहे हैं। इसके अलावा कुछ जगह पर चोरी चुपके सट्टे की पर्चियां भी बनने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इन धंधों में युवाओं से लेकर महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्ग भी इस जाल में फंसते जा रहे हैं। जिसकी वजह से तमाम परिवारों में हर रोज कलह के हालात बन गये हैं। पुलिस भी इन सभी जगह पर होने वाले इन सट्टा एवं जुआ को बखूबी जानती है। लेकिन राजनीतिक संरक्षण चलते पुलिस ने भी आंखें फेर ली है। इन असामाजिक धंधों के चलते गांव एवं मुहल्लों के संभ्रांत नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। जिससे लोगों में आक्रोश है।

KBP NEWS.IN
…मनोज साहू, चौरई

विज्ञापन और प्रचार के लिए संपर्क करें – 9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    4 × three =