स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – छिंदवाड़ा के समीप जिला सिवनी में गौवंश की हत्या की गई, जिसको लेकर सभी वर्गो मे भारी रोष देखा जा रहा है। हिन्दू समाज द्वारा जहां विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तो वहीं मुस्लिम समाज भी लगातार इस घटना की पुरजोर निंदा कर रहा है। कई जिलों में समाज द्वारा निंदा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

इसी श्रृंखला में छिंदवाड़ा के समाजसेवी राशिद खान ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने बताया कि पूरा मुसलमान समाज इस तरह के कृत्य का समर्थन नही करता है। आगामी समय मे ऐसी घटनाओ की पुनरावत्ति न हो ऐसी मांग करता है और इस कृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ आज और आगे भी कठोर से कठोर दंड की मांग करता है। मांग करने वालों में राशिद खान, शादाब जाफरी (शेरू), हाजी जमालुद्दीन लाल साहब, अनवारुल हक़, सलीम खान, असलाफुल हक़, इब्ने हसन रिज़वी, रियाज़ अहमद उर्फ राजू, अनवर बाबा, नूर आलम सहित अन्य सामिल हैं।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    two + two =