*पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की हिंदुवादी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक*

स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – सकल हिंदू समाज द्वारा कल यानी सोमवार को छिंदवाड़ा बंद का आह्वान किया गया था। लेकिन अब छिंदवाड़ा बंद आंदोलन नहीं होगा, आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री की अध्यक्षता और अपर कलेक्टर के.सी. बोपचे की उपस्थिति में आज शाम पुलिस कंट्रोल रूम में हिंदुवादी संगठन के प्रतिनिधियों से साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में गौवंश एवं अन्य विषयों से जुड़ी हिंदुवादी संगठनों की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं और पुलिस प्रशासन द्वारा उनके निराकरण के लिए आश्वस्त किया गया।

बैठक में पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन और नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के आयुक्त सी.पी.राय.भी उपस्थित थे। प्रशासन के आश्वासन एवं सकारात्मक चर्चा के परिपेक्ष्य में संगठनों द्वारा आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। छिंदवाड़ा जिले में सभी कार्य प्रतिदिन की तरह संचालित होते रहेंगे।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    10 + one =