स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – विगत दिनों सिवनी में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गौवंश हत्या की गई थी, इस घटना की अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी एवं छिंदवाड़ा का समस्त मुस्लिम समाज घोर निन्दा करता हैं एवं प्रशासन से मांग करता हैं कि दोषी व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो और हिन्दू और मुस्लिम समाज का भाईचारा बना रहे ।
उक्ताश्य की एक विज्ञप्ति जारी करते हुए छिंदवाड़ा
अंजुमन सदर निशादउद्दीन खान (रूमी पटेल), समाज के वरिष्ठ नजीर भाई, हाजी रफीक, युसूफ बख्स, हाजी जमालउद्दीन (लाल साहब), अजमल लाला एवं छिंदवाड़ा जिले का समस्त मुस्लिम समाज ने प्रशासन से उक्त मांग की है।
KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823








