स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – मध्य प्रदेश के सिवनी में हुए गोवंश हत्याकांड के बाद महाकौशल के विभिन्न जिलों में विरोध स्वरूप नगर व जिला बंद किए जा रहे हैं। बीते दिनों बालाघाट बंद के बाद अब छिंदवाड़ा में सकल हिंदू समाज द्वारा सोमवार को बंद का आह्वान किया गया है। जिसके तहत आज आक्रोश रैली निकालकर छिंदवाड़ा की जनता से बंद का आह्वान किया गया।

आज छिंदवाड़ा में छोटी बाजार राम मंदिर प्रांगण में सकल हिंदू समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सोमवार को छिंदवाड़ा बंद किया जाएगा। जिसके तहत छिंदवाड़ा के सभी शिक्षण संस्थान, बस, ट्रांसपोर्ट सर्विस, पेट्रोल पंप, शराब दुकान, गांधीगंज, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी एवम अन्य दुकाने आदि बंद रखी जाएंगी। इस हेतु समाज द्वारा जनता से सहयोग की अपील की गई है। इस निर्णय के साथ ही छिंदवाड़ा में आज आक्रोश रैली निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से निकली और आम जनता से छिंदवाड़ा बंद में सहयोग करने का आवाहन किया गया।

आपको बता दें सिवनी में बीते दिनों गोवंश हत्या का बड़ा मामला सामने आया था। जिसको लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सख़्त निर्देश जारी किए हैं साथ ही एडीजी सीआईडी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं सिवनी कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है जांच टीम मामले की जांच कर रही है।

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    20 + 15 =