स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – जहां खाकी वर्दी में जवान होते हैं वहां महिलाओं और युवतियों में भय नहीं बल्कि सुरक्षा का भाव जागता है। लेकिन अगर खाकी वर्दी वाले ही महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार करें तो फिर किससे उम्मीद करें..? कुछ ऐसा ही मामला छिंदवाड़ा का सामने आया है जहां एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे दो पुलिसकर्मियों की करतूत के चलते खाकी बदनाम हो रही है।

दरअसल सारा मामला छिंदवाड़ा जबलपुर यात्री बस का बताया जा रहा है। जिसमे दो पुलिसकर्मी ने ऑनलाइन बुक की गई बस की सीट पर जबरिया कब्जा कर के बैठ गए हैं। उन्हें बताया भी गया कि ये महिला सीट है और ऑनलाइन बुक है जिसके यात्री आ चुके हैं आप इस सीट को छोड़कर अन्य सीट पर बैठ जाईये, मगर दोनो पुलिस वाले वर्दी का रौब झाड़ते रहे, लेकिन सीट खाली नहीं करे। वीडियो में भी साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि बस कंडक्टर और यात्री उनसे निवेदन करते रहे मगर पुलिस कर्मी टस से मस नहीं हो रहे हैं। दोनो पुलिस कर्मी जबलपुर के बताए जा रहे हैं।अब देखना यह है कि आला अधिकारी इन पर क्या कार्रवाई करते हैं..?

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 × one =