स्टेट डेस्क छिंदवाड़ा – बजट से पहले प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में 3C का राज है और 3c वाला बजट है। पटवारी ने 3C का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कर्ज, क्राइम और करप्शन का राज है, इसी पर आधारित बजट है।
जीतू पटवारी ने कहा की प्रदेश सरकार पर 3 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। प्रदेश सरकार पर आरबीआई ने कर्ज लेने पर रोक लगा दिया है जिससे प्रदेश की साख गिरी है। प्रदेश सरकार ने व्यापम,नर्सिंग,माइनिंग जैसे विभागो में भ्रष्टाचार किया है। जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा की लाडली बहनों को 3000 देने का वादा किया गया था वो वादा कब पूरा होगा। प्रदेश सरकार को योजनाओं को चलाने के लिए 90 हजार करोड़ की जरूरत है वो पैसे कहा से आएगा। उन्होंने बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बजट में ना रोजगार है ना ही महंगाई से राहत। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा हुआ है अनाज खरीदी के लिए जो रेट घोषणा पत्र में तय किए गए थे उसके अनुसार किसानों को मूल्य नहीं मिल रहा है। पटवारी ने कहा कि साढ़े चार सौ रुपए में गैस सिलेंडर कब दिया जाएगा..? लाडली बहनों को 3000 का वादा किया गया है और 1200 थमाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार घोषणा पत्र पर कब अमल करेगी।
KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823








