“चौरई के सिहोरा माल मे एक बार फिर गले मे चाकू अड़ा कर लूट का मामला सामने आया हैं मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों ने दिया लूट को अंजाम”
“14 दिन पहले हुई लूट का अभी तक नही कर पाई पुलिस खुलासा और एक नई लूट ने पुलिस की मुसीबत बढ़ाई”
स्टेट डेस्क/चौरई – चौरई के सिहोरा माल में लुटेरों की गैंग ने तीसरी बार लूट की घटना को अंजाम दिया है अज्ञात लुटेरों ने इस बार गोटेगाँव से तीर्थ यात्रा कर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार 2 बुजुर्ग लोगों को अपना शिकार बनाया है। चौरई थाना अंतर्गत 1 माह के भीतर यह तीसरी लूट है। चौरई पुलिस इसके पहले की लूट का सुराग अब तक नहीं लगा पाई है और ये तीसरी वारदात घटित हो गई है। लगातार हो रही लूट से अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवलिया निशान खड़े हो रहे हैं।
छिंदवाड़ा राजपाल चौक निवासी विशाल मिश्रा ने बताया हैं शुक्रवार-शनिवार की रात लगभग 3 से 4 बजे के बीच गोटेगांव से तीर्थ यात्रा कर लौट थे तभी रामेश्वरम धाम दर्शन करने रुक गए थे। दर्शन कर घर की ओर जा रहे थे तभी सिहोरा के पास 2 मोटरसाइकिल में सवार 4 अज्ञात लुटेरे जो 2 मोटरसाइकिल पर सवार थे उन्हें रोककर उनके पास रखे 28 सौ रुपये नगद एवं मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें घटना स्थल सिहोरा माल रेलवे ब्रिज की ऊपर लगे स्टेट लाइट भी चुरा ले गए चोर। लगातार हो रही लूट की बारदाद से आम लोगो मे दहशत का माहौल है।
KBP NEWS.IN
मनोज साहू
संपर्क – 9425391823








