स्टेट डेस्क/छिंदवाड़ा – कोतवाली थाना अंतर्गत सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें गुलाबरा क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रहे युवकों के द्वारा देशी पिस्टल चेक करते समय ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो कि एक युवक को सर में लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अन्य युवकों के द्वारा नागपुर के हॉस्पिटल पर ले जाकर इलाज करवाया जा रहा था। पुलिस को इस मामले की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर अन्य युवकों को आरोपी बनाया है और मामले को जांच में लिया है। आपको बता दें ये घटना दो दिन पहले की है। घायल के साथियों ने किसी को बताए बिना घायल को नागपुर ले जा कर भर्ती करवा दिया था। नागपुर में सिटी स्कैन रिपोर्ट में सर में गोली होना सामने आया, जिसके बाद घायल के साथियों ने परिवार वालों को सूचना दी और मामले का खुलासा हुआ।

घायल युवक जिसे गोली लगी है वह गंभीर रूप से नागपुर अस्पताल में भर्ती है पुलिस ने अन्य युवकों को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुट गई है। साथ ही बंदूक चलने के कारण भी तलाशने जुटी हुई है। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बनी हुई है

KBP NEWS.IN
…जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    18 + fourteen =