स्टेट डेस्क/भोपाल: पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल में 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे ख्यातलब्ध इतिहासकार और पुराविद् पद्मश्री भगवती लाल पुरोहित द्वारा परमार शासक राजा भोज एवं उनकी रचनाओं एवं भृतहरि पर आधारित व्याख्यान होगा। इस अवसर पर डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल एवं अश्विनी शोध संस्थान उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में प्राचीन अस्त्र-शस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

इस प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थी विद्यार्थियों एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों को प्राचीन अस्त्र-शस्त्र विद्या तथा परमार शासक राजा भोज के व्यक्तित्व तथा उनकी रचनाओं की जानकारी से अवगत कराना है।

KBP NEWS.IN
… जाहिद खान
9425391823

  • LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    5 × four =